Mirzapur News: तड़के सड़क पर ऐसा क्या हुआ? ओवरलोड ट्रैक्टर पलटते ही मचा हड़कंप

मिर्जापुर के चुनार में बुधवार तड़के बिजली विभाग कार्यालय के पास ओवरलोड भस्सी लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोट आने की बात सामने आई है। गनीमत रही कि सड़क पर कोई राहगीर नहीं था। स्थानीय लोगों ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग की।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 August 2026, 12:02 PM IST

Mirzapur: चुनार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार तड़के बिजली विभाग कार्यालय के पास ओवरलोड भस्सी लदा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। चालक को मामूली चोट आने की बात सामने आई है।

तड़के अचानक सड़क पर पलट गया ट्रैक्टर

बुधवार सुबह चुनार नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली विभाग कार्यालय के पास भस्सी से ओवरलोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर भस्सी फैल गई और आसपास मौजूद लोगों में हलचल मच गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रैक्टर पर क्षमता से अधिक भस्सी लदी थी। इसी वजह से वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 बाल-बाल टला बड़ा हादसा

हादसे के वक्त सड़क पर यदि कोई राहगीर या वाहन मौजूद होता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। संयोग से मौके पर कोई व्यक्ति नहीं था और बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक्टर चालक को मामूली चोट आने की जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पलटे हुए ट्रैक्टर को देखकर स्थिति का जायजा लिया।

ओवरलोड वाहनों पर उठ रहे सवाल

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चुनार नगर और आसपास के इलाकों में ओवरलोड वाहनों का संचालन लंबे समय से चिंता का विषय बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि ईंट-भस्सी, गिट्टी और बालू से लदे वाहन देर रात से लेकर तड़के सुबह तक प्रमुख मार्गों पर तेज रफ्तार से गुजरते हैं।

लोगों का कहना है कि इन वाहनों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Hariyali Teej Trend 2026: हरियाली तीज पर दिखना है खास? इस बार पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां, हर किसी की नजर होगी सिर्फ आप पर

नाबालिग चालकों को लेकर भी चिंता

स्थानीय लोगों ने कुछ वाहनों के संचालन में नाबालिगों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि भारी वाहनों की कमान अनुभवहीन या नाबालिग चालकों के हाथों में होगी तो सड़क हादसों का खतरा और बढ़ जाएगा।

नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से ओवरलोड वाहनों की जांच करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर खौफनाक मंजर, टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली गाड़ी

 हादसे ने फिर खड़े किए सुरक्षा पर सवाल

बिजली विभाग कार्यालय के पास हुआ यह हादसा भले ही बिना किसी बड़ी जनहानि के टल गया, लेकिन इसने सड़क सुरक्षा और ओवरलोड वाहनों की निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन ऐसे वाहनों के खिलाफ कितना प्रभावी अभियान चलाता है।

Location :  Mirzapur

Published :  12 August 2026, 12:02 PM IST