कार के अंदर छिपा रखी थी गांजे की भारी खेप, 32 किलो से ज्यादा गांजे के साथ वाराणसी का तस्कर गिरफ्तार

मिर्जापुर में पुलिस ने चार पहिया वाहन में छिपाकर ले जाया जा रहा 32 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन भी सीज कर दिया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 8 October 2026, 6:01 PM IST

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए जा रहे चार पहिया वाहन को भी बरामद कर लिया है।

वनस्थली विद्यालय के पास पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अहरौरा पुलिस टीम ने ग्राम लतीफपुर स्थित वनस्थली विद्यालय के पास चेकिंग की। इसी दौरान चार पहिया वाहन संख्या UP 32 JB 7185 में सवार एक व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ के बाद उसकी पहचान अभिनन्दन प्रजापति पुत्र संतोष प्रजापति, निवासी खारी जैयपार, थाना शिवपुर, वाराणसी के रूप में हुई।

Navratri: मिर्जापुर में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ के लिए प्रशासन ने कसी कमर, DM और SP ने परखा मेला क्षेत्र का सुरक्षा प्रबंध

वाहन की तलाशी में मिला 32.5 किलो गांजा

पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसके अंदर छिपाकर रखा गया 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में अहरौरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मामले में मुकदमा अपराध संख्या 207/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।

मिर्जापुर के लहुरियादह स्कूल निर्माण में वन विभाग का रोड़ा, पैमाइश पर उठे गंभीर सवाल

चार पहिया वाहन सीज

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को भी कब्जे में लिया है। वाहन के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है।

Location :  Mirzapur

Published :  8 October 2026, 6:01 PM IST