Mathura: साधु पर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत

मथुरा के राधाकुंड क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां किराए के मकान में रहने वाली एक युवती की बहन ने कथित साधु पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म के प्रयास और अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए हैं।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 26 May 2026, 7:50 PM IST
google-preferred

Mathura: मथुरा के राधाकुंड क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां किराए के मकान में रहने वाली एक युवती की बहन ने कथित साधु पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म के प्रयास और अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए हैं।

नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

पीड़िता की बहन का आरोप है कि साधु ने नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और अश्लील हरकतें भी कीं। साथ ही जान से मारने की धमकी देने और ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया गया है।

एसएसपी को दिया प्रार्थना-पत्र

पीड़िता ने मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

छात्रा की पढ़ाई और मथुरा आने का मामला

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी युवती बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है। उसकी बड़ी बहन मथुरा में इंटर्नशिप कर रही थी और राधाकुंड क्षेत्र में किराए पर रह रही थी। आरोप है कि 15 मई 2025 को छात्रा अपनी बहन से मिलने मथुरा आई थी।

Location :  Mathura

Published :  26 May 2026, 7:44 PM IST

Advertisement