IT Raid in UP: बिल्डर शिव शंकर अग्रवाल के ठिकानों पर छापे, मथुरा में 22 घंटे से इनकम टेक्स की रेड

मथुरा जिले के बड़े बिल्डर शंकर अग्रवाल के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी जारी है। सुबह 5 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में 60 से अधिक अधिकारी और 10 से अधिक टीमें शामिल रहीं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 14 November 2026, 3:22 PM IST

Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा में, प्रमुख बिल्डर शंकर अग्रवाल के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह करीब 5:00 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक चलती रही। आयकर विभाग की 10 से अधिक टीमों ने, जिनमें 60 से ज्यादा अधिकारी शामिल थे, उन्होंने एक साथ कई जगहों पर दस्तावेजों की तलाश की। इन छापों में बिल्डर के होटल, उनका आवास और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल थे। इस बीच, जयपुर में हाल ही में आयोजित एक भव्य पारिवारिक कार्यक्रम भी चर्चा में है।

50 से ज्यादा गाड़ियों में आए अधिकारी

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीमें शुक्रवार सुबह मथुरा के ढोलीप्याऊ इलाके में 'गुरुकृपा बिल्डर्स' के एक होटल में पहुंचीं। इसके बाद, शंकर अग्रवाल के तीन अन्य होटलों और पुलिस चौकी के सामने स्थित उनके आवास पर भी तलाशी शुरू की गई। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के लिए 50 से ज्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। अधिकारियों को अलग-अलग टीमों में बांटा गया था ताकि कई जगहों पर एक साथ तलाशी ली जा सके। आयकर विभाग की टीमों ने बिल्डर से जुड़े अन्य व्यावसायिक सहयोगियों के ठिकानों पर भी दबिश दी।

ये भी पढ़ें- UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटा निर्वाचन आयोग; आगरा से होगा इस तरह होगा आगाज

60 से ज्यादा अधिकारियों ने व्यावसायिक दस्तावेजों की जांच की

इस छापेमारी के दौरान, अधिकारियों ने होटलों, आवास और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से मिले दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की बारीकी से जांच शुरू की। छापेमारी के लिए अलग-अलग जगहों पर टीमों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई।

करीब 22 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद भी, कई जगहों पर जांच जारी रहने की बात सामने आई है। हालांकि, आयकर विभाग ने अभी तक छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

जयपुर में भव्य पारिवारिक कार्यक्रम की चर्चा

इस पूरे मामले ने शंकर अग्रवाल की हालिया जयपुर यात्रा की भी चर्चा है, जहां एक बड़े स्तर पर पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले मेहमानों के ठहरने के लिए आलीशान होटलों में व्यवस्था की गई थी।

इसके अलावा, ऐसी भी खबरें हैं कि मेहमानों को सोने के महंगे उपहार दिए गए थे और दिवाली के दौरान करीबी सहयोगियों को भी कीमती तोहफे बांटे गए थे। हालांकि, इन खातों और आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बीच कोई आधिकारिक संबंध अभी तक सामने नहीं आया है।

'डालमिया बाग' भूमि विवाद से भी जुड़ा है नाम

इससे पहले, वृंदावन रोड के पास छटीकरा इलाके में स्थित 'डालमिया बाग' से जुड़े एक भूमि विवाद में भी शंकर अग्रवाल का नाम सामने आया था। इस जमीन के अधिग्रहण के दौरान संरक्षित प्रजाति के पेड़ों को अवैध रूप से काटे जाने के आरोप लगे थे।

ये भी पढ़ें- फतेहपुर: गोली मिस हुई तो तमंचे की बट से किया वार, फोड़ा सिर

आरोपों के अनुसार, भारी मशीनों का इस्तेमाल करके रात के समय इन पेड़ों को हटा दिया गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) तक पहुंच गया था। इस मामले के सिलसिले में शंकर अग्रवाल को जेल भी जाना पड़ा था।

अब सबकी नजरें आयकर विभाग की जांच पर

रियल एस्टेट सेक्टर के अलावा, शंकर अग्रवाल हॉस्पिटैलिटी (आतिथ्य) व्यवसाय से भी जुड़े हुए हैं। फिलहाल, आयकर विभाग की टीमें उनसे और उनके व्यावसायिक सहयोगियों से जुड़ी जगहों पर दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।

Location :  Mathura

Published :  14 November 2026, 3:22 PM IST