
प्रतीकात्मक छवि (Source Dynamite News)
New Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत ISI से जुड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में देश के अलग-अलग हिस्सों से 10 से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी आम नागरिकों की तरह रहकर गुप्त रूप से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।
पुलिस के मुताबिक इन लोगों का काम केवल संवेदनशील जानकारी इकट्ठा करना ही नहीं था, बल्कि आतंकी हमलों की तैयारी में भी इनकी सक्रिय भूमिका सामने आई है। पूछताछ के दौरान जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, इस नेटवर्क की साजिश और भी गहरी और खतरनाक होती चली गई।
जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि आरोपियों ने 9 संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए थे। ये कैमरे आम सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि देश की अहम गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। इन कैमरों से मिलने वाला लाइव फीड सीधे पाकिस्तान में बैठे ISI ऑपरेटिव्स तक पहुंचाया जा रहा था।
सूत्रों के अनुसार, इन आरोपियों को सेना से जुड़े ठिकानों और डिफेंस प्रतिष्ठानों पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यह मामला देश की सुरक्षा के लिए बेहद गंभीर माना जा रहा है।
Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में घुला जहर, दिल्ली सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का ऑपरेशन जारी है। लगातार छापेमारी की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं ताकि इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।
Location : New Delhi
Published : 10 April 2026, 5:01 PM IST