हिंदी
मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है, जिसमें आरोपी ने किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी थी।
मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है, जिसमें आरोपी ने किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है। 28 नवंबर को मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र में जंगल के एक सुनसान इलाके में एक 17 वर्षीय किशोर का शव पाया गया था। शव की स्थिति से यह साफ था कि किशोर की हत्या अत्यधिक बेरहमी से की गई थी। उसकी गर्दन को रेतकर उसे मार डाला गया था। मामले की जानकारी मिलते ही मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी की तलाश के लिए चार पुलिस टीमें गठित की।