
मैनपुरी में रोड़ दुर्घटना में युवक की मौत (Img: Dynamite News)
Mainpuri: उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में एक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। कुरावली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
मैनपुरी कुरावली थाना क्षेत्र में बिछवा रोड फ्लाईओवर के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक से जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मैनपुरी में रोड़ दुर्घटना में युवक की मौत (Img: Dynamite News)
मृतक की पहचान सुनील कुमार (40), पुत्र शंभुदयाल, निवासी कुंवरपुर, कस्बा कुरावली के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मैनपुरी में रोड़ दुर्घटना में युवक की मौत (Img: Dynamite News)
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और ट्रक की टक्कर कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।
Location : Mainpuri
Published : 28 October 2026, 4:16 PM IST