
थाना मैनपुरी (Img: Dynamite News)
Mainpuri: जनपद मैनपुरी के थाना किशनी पुलिस ने मासूम बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम रैचन्दा निवासी सरजीत सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही निवासी विनीत कुमार पुत्र सुरेशचंद्र ने उनके करीब 5 वर्षीय पुत्र और 6 वर्षीय पुत्री के साथ अश्लील हरकत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना किशनी पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 352 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 9/10 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
ये भी पढ़ें- Bareilly: आधार कार्ड बनवाने गया था, पहुंच गया जेल और फिर मौत, पत्नी बोली- मेरे पति को फंसाकर ले ली जान
पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी भोगांव के पर्यवेक्षण में थाना किशनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 अगस्त 2026 को आरोपी विनीत कुमार (लगभग 35 वर्ष) निवासी ग्राम रैचन्दा, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- “सिर्फ पौधे मत लगाइए…” लायंस क्लब के अभियान ने लोगों को दिया बड़ा संदेश, जानिए क्या है खास?
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आवश्यक पूछताछ की गई और विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
Location : Mainpuri
Published : 2 August 2026, 8:51 PM IST