
किशनी में दिनदहाड़े घर में चोरी(IMG: Dynamite News)
Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। भवनीगढ़ गांव में अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए 50 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाना किशनी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
तहरीर के अनुसार, थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम भवनीगढ़ निवासी गुलाब सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि 30 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच वह और उसका परिवार घर से बाहर था। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गए और कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़कर नकदी व कीमती जेवरात चोरी कर ले गए।
पीड़ित ने बताया कि खेत से वापस घर लौटने पर कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला। बक्सों की तलाशी लेने पर पता चला कि उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर गायब हैं। चोरी हुए सामान में सोने के झाले की एक जोड़ी, दो चेन, चार अंगूठियां, एक जोड़ी पायल, एक कमर कंधनी तथा चार जोड़ी तोड़ियां शामिल हैं। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।
पीड़ित ने थाना किशनी पुलिस को लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Mainpuri: किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर खोला मोर्चा, इन 6 मांगों को लेकर प्रशासन को दिया अल्टीमेटम
फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Location : Mainpuri
Published : 1 August 2026, 2:35 PM IST