Mainpuri: किशनी में गौवंश तस्करी की आशंका, ग्रामीणों ने ट्रक पकड़ा; खेत में फंसा वाहन

किशनी क्षेत्र के भीखपुरा गांव में तड़के उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने एक संदिग्ध ट्रक को घेर लिया। ट्रक में गौवंश तस्करी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सच्चाई अभी पूरी तरह सामने नहीं आई है। चालक मौके से फरार हो गया और वाहन खेत में फंस गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 June 2026, 4:15 PM IST

Mainpuri: किशनी क्षेत्र में बुधवार तड़के गौवंश तस्करी की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया। भीखपुरा गांव के पास ग्रामीणों ने गौवंश से भरे होने के संदेह में एक ट्रक को पकड़ लिया। पीछा करने के दौरान चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास करता रहा, लेकिन रास्ता न मिलने पर वाहन खेत में जाकर फंस गया।

राहगीरों को देखकर भागने लगा चालक

जानकारी के अनुसार, तड़के करीब चार बजे भीखपुरा क्षेत्र से गुजर रहे कुछ लोगों को एक संदिग्ध ट्रक दिखाई दिया। ट्रक में गौवंश लदे होने की आशंका पर ग्रामीणों ने उसे रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख चालक ट्रक लेकर भाग निकला, लेकिन जल्दबाजी में रास्ता भटक गया और वाहन खेत में जाकर फंस गया।

बदायूं में पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा हादसा: छात्रा के सिर पर गिरा छत का मलबा, अधूरा रह गया सपना

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। किशनी इंस्पेक्टर ने बताया कि गौवंश तस्करी की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj: बरसात से पहले चर्चित महाव नाले का DM-SP ने किया निरीक्षण, जानिए कैसे रोकेंगे कटान?

तड़के हुई इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गौवंश तस्करी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Location :  Mainpuri

Published :  10 June 2026, 4:15 PM IST