शारीरिक संबंध के दौरान हटवाई तुलसी की माला, पिलाई जबरन शराब! आगे की कहानी चौंका देगी

नाशिक में एक इंजीनियरिंग छात्र पर अपनी साथी छात्रा के साथ कथित तौर पर शारीरिक शोषण, जबरन शराब पिलाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के गंभीर आरोप लगे हैं।

Updated : 2 June 2026, 9:04 PM IST

Maharashtra: महाराष्ट्र के नाशिक से धर्मांतरण और कथित शारीरिक शोषण से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसने सब को हैरान कर दिया। मामले में एक इंजीनियरिंग छात्र, तंजीर इनामदार, पर साथी छात्रा को कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने, शराब पिलाने और शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

क्या है आरोप?

पुलिस के अनुसार, मामला पंचवटी थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि जून 2024 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ कई बार जबरदस्ती की और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।

DN Exclusive: सैफई तहसील में सक्रिय ग्राम न्यायालय पर लगा ताला, जानें पूरी हकीकत

पीड़िता के बयान के मुताबिक, आरोपी ने उसे कई मौकों पर शराब और सिगरेट पीने के लिए मजबूर किया तथा धमकियां भी दीं। शिकायत में पुणे और नाशिक की कुछ जगहों का जिक्र करते हुए कथित घटनाओं का उल्लेख किया गया है।

मामला दर्ज कर जांच शुरू 

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके धार्मिक प्रतीकों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और धर्म परिवर्तन कराने की बात कही। वहीं ये भी आरोप है कि उसके शरीर से तुलसी की माला उतारी गई। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताजमहल के पीछे की प्रेम कहानी: क्या सच में इतना गहरा था शाहजहां-मुमताज का प्यार?

मामले के हर पहलू की जांच

मामले में पुलिस ने आरोपी तंजीर इनामदार को हिरासत में लिया है। वहीं, आरोपी पक्ष के वकील का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और लगाए गए आरोप निराधार हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सहमति, कथित शोषण और धर्मांतरण से जुड़े आरोपों के कारण संवेदनशील बन गया है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है

Location :  maharashtra

Published :  2 June 2026, 9:03 PM IST