
मृतक युवक अजय विश्वकर्मा (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: जनपद के ठुठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करदह में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव निवासी अजय विश्वकर्मा (27 वर्ष) पुत्र रामानंद विश्वकर्मा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक लंबे समय से बेरोजगारी के कारण मानसिक तनाव में चल रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
परिजनों के अनुसार अजय गुरुवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। शुक्रवार सुबह काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो अजय का शव फंदे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
गाजियाबाद में कांवड़ छूने पर बवाल, युवक को बीच सड़क पीटा, 20 मिनट तक बनाया बंधक
घटना की सूचना मिलते ही ठुठीबारी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं और परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इंसाफ के लिए SP की चौखट पर पहुंची पीड़िता, लगाया ये आरोप
युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि अजय रोजगार की तलाश में लंबे समय से परेशान था। हालांकि इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Location : Maharajganj
Published : 31 July 2026, 9:50 AM IST
Topics : crime news Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) maharajganj police Unemployment Youth Suicide