महराजगंज में दिनदहाड़े हमला: चौराहे पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज के समरधीरा चौराहे पर दो युवकों पर अचानक हुए लाठी-डंडे के हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी। आखिर खाद लेने पहुंचे युवकों पर किस बात को लेकर हमला हुआ? क्या इसके पीछे पुरानी दुश्मनी है या कोई और बड़ा कारण?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 May 2026, 10:44 AM IST

Maharajganj: महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहे पर शुक्रवार की शाम अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवकों पर कुछ लोगों ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

खाद लेने निकले थे युवक

जानकारी के अनुसार करमहवा निवासी पवन यादव और अजय यादव किसी कार्य से समरधीरा आए हुए थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक खाद लेने के लिए चौराहे पर पहुंचे थे। इसी दौरान चार से पांच लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से दोनों युवकों की जमकर पिटाई की।

ग्रेटर नोएडा दीपिका नागर मौत मामला: भाभी की प्यारी ननद को अभी तक नहीं पकड़ पाई पुलिस, रातभर दबिश जारी

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। वहीं किसी स्थानीय व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला अचानक हुआ, जिससे लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही दोनों युवक घायल हो चुके थे।

पुरानी रंजिश का शक

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी हर पहलू की जांच कर रही है और खुलकर कुछ भी कहने से बच रही है।

लखनऊ में महापौर सुषमा और हाईकोर्ट के बीच विवाद गहराया, मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने की संभावना

इस मामले में पुरंदरपुर थाने के एसआई राहुल यादव ने बताया कि समरधीरा चौराहे पर दोनों युवक खाद लेने आये थे, इसी दौरान पड़रहवा निवासी कुछ लोगों से विवाद हो गया। इंद्रमणि यादव की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मु.अ.सं. 131/26 के तहत बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों का चालान भी कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  23 May 2026, 10:44 AM IST