Maharajganj Murder: मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, छोटे भाई को मौत के घाट उतारा

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बड़े भाई ने छोटे भाई पर कैंची से हमला कर दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 20 April 2026, 2:22 PM IST

Maharajganj: महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में रविवार को एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां दो सगे भाइयों के बीच हुआ मामूली विवाद एक की मौत का कारण बन गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में रहने वाले उपेंद्र शर्मा के दो पुत्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई सूरज शर्मा, उम्र लगभग 15 वर्ष ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण शर्मा, उम्र 14 वर्ष पर कैंची से हमला कर दिया।

महराजगंज में खौफनाक वारदात! युवक की पीट-पीटकर हत्या, 4 आरोपी हिरासत में

भाई बना भाई का दुश्मन

हमला इतना गंभीर था कि लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक लक्ष्मण शर्मा घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

मौके पर पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही घुघली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके को घेरकर आवश्यक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। वहीं फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।

Maharajganj: महराजगंज में आधा दर्जन सहायक विकास अधिकारीयो पर कार्यवाही की लटकी तलवार, डीएम के शख्त आदेश पर पंचायत विभाग में खलबली

पुलिस परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि विवाद की वास्तविक वजह सामने आ सके। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच पहले भी छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था, लेकिन इस बार मामला इतना बढ़ जाएगा, इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

Location :  maharajganj

Published :  20 April 2026, 2:22 PM IST