Maharajganj Missing Case: 24 घंटे में गायब किशोर को पुलिस ने ऐसे किया बरामद

कोल्हुई थाना क्षेत्र के कमहरिया गांव निवासी किशोर आरिफ के अचानक लापता होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 18 August 2026, 4:07 PM IST

कोल्हुई(महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के कमहरिया गांव निवासी किशोर आरिफ के अचानक लापता होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। किशोर के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, आरिफ सोमवार को अचानक घर से गायब हो गया था। परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना कोल्हुई पुलिस को दी।

पुलिस की सक्रियता से मिली सफलता

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने किशोर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश करने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटाई। लगातार किए गए प्रयासों के बाद पुलिस ने आरिफ को भगीरथपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया।

परिजनों को सौंपा गया किशोर

कोल्हुई थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि किशोर को आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार में खुशी का माहौल है।

Location :  Maharajganj

Published :  18 August 2026, 4:07 PM IST