
ट्रेलर की टक्कर से भाइयों की मौत (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: कोठीभार थाना क्षेत्र के बरवा द्वारिका गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने उनकी मोटरसाइकिल को आमने-सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, कोठीभार थाना क्षेत्र के रजवल मदरहा निवासी कृष्णा और उनके चचेरे भाई शिवलाल किसी कार्य से कुशीनगर जनपद स्थित अपने रिश्तेदार के घर गए थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे दोनों मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बरवा द्वारिका गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में कृष्णा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि शिवलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल शिवलाल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शिवलाल ने भी दम तोड़ दिया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे।
Maharajganj: दरवाजे पर सो रही महिला की सिर कूचकर हत्या, रात के विवाद के बाद वारदात से गांव में सनसनी
इस संबंध में कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Location : Maharajganj
Published : 25 July 2026, 6:42 PM IST