
दो लापता किशोरियों को पुलिस ने किया बरामद (Img: AI)
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से लापता हुईं दो किशोरियों को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया। दोनों किशोरियों के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी।दोनों मामलों में युवकों पर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों किशोरियों को थाना क्षेत्र के बहादुरी और परसौना गांव से बरामद किया। पुलिस के अनुसार, किशोरियों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद उनकी तलाश के लिए टीम लगाई गई थी। लगातार प्रयास के बाद दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
बरामद किशोरियों से पुलिस पूछताछ कर उनके गायब होने के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कोल्हुई थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि दो किशोरियों के अपहरण के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों को बुधवार को बरामद कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Location : Maharajganj
Published : 19 August 2026, 9:35 PM IST
Topics : crime news Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Missing Girls Case Missing Girls Recovered Teenage Girl Kidnapping Case