Maharajganj: गायब बेटियां, बेबस परिवार और खाकी का एक्शन! कोल्हुई थाने की टीम ने सुलझाई अपहरण की दोहरी मिस्ट्री
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र से लापता हुईं दो किशोरियों को पुलिस ने बुधवार को सुरक्षित बरामद कर लिया। दोनों अलग-अलग गांवों से गायब हुई थीं। परिजनों की तहरीर पर युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बहादुरी और परसौना गांव से दोनों को बरामद कर पूछताछ शुरू कर दी है।