
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Img: Dynamite News)
Maharajganj: महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र में स्थित काली मंदिर से चोरी हुए पीतल के घंटे की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। थाना चौक पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 10 किलोग्राम वजनी चोरी का पीतल का घंटा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना चौक पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 111/2026, धारा 303(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सुग्रीव पुत्र चिन्नी, निवासी ग्राम सवरेजी, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 58 वर्ष को सोमवार 7 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ और तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया लगभग 10 किलोग्राम वजन का एक पीतल का घंटा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
मंदिर से घंटा चोरी होने की घटना से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी थी। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले का खुलासा होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस का कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 7 July 2026, 5:54 PM IST