फिंगर लगवाकर नहीं दिया राशन! कजरी गांव के पंचायत भवन में खूब चले लाठी डंडे, वीडियो वायरल

महराजगंज के कजरी गांव में राशन वितरण को लेकर उठी शिकायत ने अचानक विवाद का रूप ले लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि फिंगर लगवाने के बाद भी कुछ लोगों को राशन नहीं मिला।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 September 2026, 8:48 AM IST

Maharajganj: नौतनवा थाना क्षेत्र की कजरी ग्राम सभा में राशन वितरण को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि कई लोगों से राशन के लिए अंगूठा (फिंगर) लगवाने के बाद भी उन्हें राशन नहीं दिया गया।

इसी शिकायत को लेकर मामला उस समय गरमा गया, जब शिकायत किए जाने की सूचना मिलने पर कोटेदार कथित तौर पर अपने कुछ सहयोगियों के साथ लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गया।

कहासुनी बढ़ते ही चले लाठी-डंडे

ग्रामीणों के अनुसार, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को दौड़ाकर उसके साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद गांव में हुई इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें- Agra: रिश्तों की आड़ में चल रहा था ये खेल! नाबालिग से देह व्यापार के मामले में नानी समेत तीन को 7 साल की सजा

बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- सुल्तानपुर में बारिश का कहर, घरों से खेतों तक दिखा तबाही का मंजर, थमा जनजीवन

राशन वितरण को लेकर उठे सवाल

मामले ने गांव में राशन वितरण की व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच होने के साथ यह भी स्पष्ट किया जाना जरूरी है कि जिन लाभार्थियों से ई-पॉस मशीन पर फिंगर लगवाया गया, उन्हें निर्धारित मात्रा में राशन मिला या नहीं। अगर फिंगर लगाने के बाद राशन नहीं दिए जाने की शिकायत सही पाई जाती है तो यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है।

Location :  Maharajganj

Published :  27 September 2026, 8:48 AM IST