बप्पा को नम आंखों से विदा करने गए थे लोग, पर घर लौटकर आया सिर्फ मातम का अंधेरा! लखनऊ के इस दर्दनाक हादसे के बाद सदमे में लोग

लखनऊ के मोहनलालगंज में गणपति विसर्जन के दौरान सई नदी में दो लोग डूब गए। हादसे के बाद SDRF और स्थानीय गोताखोरों ने नदी में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 September 2026, 8:58 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम गणपति प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। सिसेंडी इलाके में सई नदी में दो लोग डूब गए। घटना मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को शाम करीब 6 बजे हुई। हादसे के बाद विसर्जन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

गहरे पानी में जाने से बिगड़ा संतुलन

जानकारी के मुताबिक, सिसेंडी क्षेत्र में गणपति प्रतिमा के विसर्जन के लिए लोग नदी किनारे जुटे थे। इसी दौरान दो लोग नदी में उतर गए। बताया जा रहा है कि दोनों गहरे पानी में चले गए, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नदी में डूब गए। डूबने वालों की पहचान हरी और धीरज के रूप में बताई गई है।

UP LIVE News: एटा में डबल मर्डर से सनसनी, लखनऊ हिट एंड रन मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, पढ़ें एक क्लिक में सभी बड़ी खबरें

पुलिस मौके पर पहुंची

हादसे की जानकारी मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे जमा हो गए। डूबे लोगों की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ SDRF की टीम को भी लगाया गया है। नदी में सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

दो लोगों के नदी में डूबने की सूचना फैलते ही विसर्जन स्थल पर लोगों की भीड़ बढ़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और राहत-बचाव कार्य में जुटी टीमों के साथ समन्वय किया। फिलहाल पुलिस और बचाव दल पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रहे हैं।

लखनऊ हिट एंड रन मामला: पहचान छिपाकर रिश्ता, कार से घसीटने और धमकाने वाला मुख्य आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस हादसे की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। नदी में विसर्जन के दौरान सुरक्षा इंतजामों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे से जुड़ी आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Lucknow

Published :  22 September 2026, 8:58 PM IST