कोल्हुई में हादसे से मचा हड़कंप: नहर में गिरा 17 वर्षीय किशोर; NDRF टीम बुलाने की तैयारी

महराजगंज के कोल्हुई में मंगलवार रात नहर के पुल पर बैठा करीब किशोर अचानक संतुलन बिगड़ने से पानी में जा गिरा और इसके बाद लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने रात से तलाश शुरू कर दी।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 30 September 2026, 10:51 AM IST

Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरचिहा गांव के पास मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 17 वर्षीय किशोर नहर में गिरने के बाद लापता हो गया। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी स्थानीय लोगों की मदद से रात से ही किशोर की तलाश शुरू कर दी, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।

पुल पर बैठा था, तभी बिगड़ा संतुलन

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरचिहा गांव निवासी राजकुमार मंगलवार रात गांव के पास स्थित नहर के पुल पर बैठा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नहर में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों और पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें- Divya Mittal Husband: गगनदीप सिंह ढिल्लों कौन हैं? IIT Delhi से पढ़ाई, अब करते हैं ये काम

कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अपने स्तर पर भी नहर में किशोर की तलाश शुरू की। पुलिस ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अंधेरा और नहर में पानी होने के कारण तलाश में मुश्किलें सामने आईं।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

किशोर के नहर में गिरने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन लगातार उसके मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। गांव में भी चिंता का माहौल बना हुआ है। हर किसी की नजर नहर की ओर है और लोग किशोर के सुरक्षित मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Budaun: स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

NDRF की टीम बुलाने की तैयारी

कोल्हुई थानाध्यक्ष आलोक सिंह के मुताबिक, पुलिस रात से ही किशोर की तलाश में जुटी है। अब तलाश को और तेज करने के लिए NDRF की टीम बुलाने की प्रक्रिया की जा रही है। टीम के पहुंचने के बाद नहर में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाए जाने की उम्मीद है। फिलहाल किशोर का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और ग्रामीणों की निगाहें नहर में चल रही तलाश पर टिकी हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  30 September 2026, 10:42 AM IST