
राम मंदिर चंदा मामले पर लोकसभा में चर्चा की मांग (Img: X)
New Delhi: कांग्रेस सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अयोध्या के राम मंदिर में चंदा और चढ़ावे में अनियमितताओं के मामले को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव (Adjournment Motion) का नोटिस दिया है। उन्होंने मामले पर तत्काल चर्चा कराने के साथ सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग की है।
केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष को दिए नोटिस में कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए नकद दान और कीमती आभूषणों के प्रबंधन में कथित वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप गंभीर हैं। उनका कहना है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मंदिर ट्रस्ट के भीतर एक संगठित नेटवर्क श्रद्धालुओं के चढ़ावे और दान में कथित हेराफेरी कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
वेणुगोपाल ने अपने नोटिस में यह भी आरोप लगाया कि कथित अनियमितताओं से जुड़े सबूत मिटाने के उद्देश्य से करीब सात से आठ महीने की सीसीटीवी फुटेज नष्ट कर दी गई। साथ ही उन्होंने दावा किया कि शुरुआती स्तर पर वित्तीय अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाने वाले तत्कालीन मुख्य लेखा अधिकारी को भी बिना उचित कारण पद से हटा दिया गया।
Ram Mandir: सावन में राम मंदिर पर धन-वर्षा! महज 10 दिन में रामलला को मिला इतना Gold और Silver
कांग्रेस सांसद ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश की निगरानी में गठित स्वतंत्र उच्च स्तरीय समिति से कराई जाए, ताकि सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच हो सके और यदि कोई अनियमितता हुई हो तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
Location : New Delhi
Published : 10 August 2026, 1:16 PM IST