
कौशांबी जिले में एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना (Img: Dynamite News)
Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना ने सभी को झकझोर दिया। कोखराज थाना क्षेत्र के गिरसा गांव निवासी 28 वर्षीय शिव कुमार, जो पुणे से अपने घर लौट रहे थे, उनका शव शुक्रवार सुबह डीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार शिव कुमार पुणे में नौकरी करते थे और गुरुवार को ट्रेन से अपने घर के लिए रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान उन्होंने फोन पर परिवार से बात करते हुए कहा था कि वह शुक्रवार सुबह तक घर पहुंच जाएंगे। लेकिन सुबह घर आने के बजाय उनकी मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गिरसा गांव के पास डीएफसी रेलवे लाइन पर युवक का शव दो हिस्सों में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि शिव कुमार की हत्या कर उनका शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। उनका कहना है कि युवक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह सामान्य रूप से घर लौट रहा था। ऐसे में यह घटना कई सवाल खड़े करती है।
Budaun: सड़क पार कर रहे मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा, परिवार में छाया मातम?
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत होता है, लेकिन फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
Location : Kaushambi
Published : 24 July 2026, 2:53 PM IST
Topics : crime news Kaushambi News Uttar Pradesh News