‘रात के सन्नाटे में एनकाउंटर!’ कौशांबी पुलिस ने घेरा तो बदमाशों ने की फायरिंग, पैर में गोली खाते ही गिड़गिड़ाने लगा शातिर

कौशांबी में चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगे बदमाश, फिर हुई फायरिंग और जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में लगी गोली। आखिर कौन थे ये आरोपी और इनके पास से क्या-क्या बरामद हुआ? जानिए पूरी कहानी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 August 2026, 7:44 PM IST

Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने चोरी और नकबजनी की कई वारदातों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, आभूषण, नकदी और वारदात में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर कार बरामद करने का दावा किया है।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध फॉर्च्यूनर को रोकने का प्रयास

एसपी सत्य नारायण प्रजापत के मुताबिक, कोखराज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम रोही चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से संदिग्ध फॉर्च्यूनर वाहन के बारे में सूचना मिली। पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसमें सवार लोग भागने लगे।

Kaushambi: पुलिस में तैनात सिपाही की पत्नी ने क्यों उठाया खौफनाक कदम, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक बदमाश ने की फायरिंग

पुलिस का दावा है कि भागने के दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अलीशान नाम के आरोपी के पैर में गोली लगी। वहीं, पुलिस ने मौके से प्रदीप, दीपक सोनी और मसरूर को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल अलीशान को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा है।

तमंचा, कारतूस और आभूषण बरामद

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखे, पीली और सफेद धातु के आभूषण, एक लाख रुपये से अधिक की नकदी और चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर कार बरामद हुई है।

Kaushambi News: DM ने सुनीं जनसमस्याएं, जानें मंडलायुक्त और आईजी ने अधिकारियों को दिए क्या निर्देश

चार महीने से कर रहे थे चोरी

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने पिछले करीब चार महीनों के दौरान रात के समय चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात बताई है। आरोपियों पर घरों के ताले तोड़ने और दीवार में सेंध लगाकर सामान चोरी करने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चोरी किए गए सामान को बेचने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। इससे पहले ही उन्हें पुलिस टीम ने घेर लिया।

कई वारदातों के खुलासे का दावा

पुलिस की कार्रवाई के बाद अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद आभूषण और नकदी के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Kaushambi

Published :  23 August 2026, 7:44 PM IST