8 जुलाई को होनी थी शादी, उससे पहले पेड़ पर लटका मिला दूल्हा; आखिर ऐसा क्या हो गया?

कौशांबी में शादी की तैयारियों के बीच एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आठ जुलाई को शादी करने वाला युवक सोमवार सुबह गांव से दूर एक आम के पेड़ पर मृत मिला। आखिर शादी से पहले ऐसा क्या हुआ कि खुशियों का माहौल मातम में बदल गया?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 June 2026, 5:26 PM IST

Kaushambi: कौशांबी जिले में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिस युवक के घर कुछ दिनों बाद शादी की तैयारियां शुरू होने वाली थीं, उसका शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक आम के पेड़ पर लटकता मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

दो दिन पहले ही बिहार से लौटा था युवक

मामला कौशांबी के धनपरा गांव का है। यहां रहने वाले धर्मबीर पासी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका 25 वर्षीय बेटा बुधराम बिहार के एक ईंट-भट्ठे पर काम करता था। परिवार के अनुसार बुधराम अपनी शादी की तैयारियों के लिए दो दिन पहले ही घर लौटा था। बताया गया कि तीन जुलाई को उसका तिलक समारोह होना था, जबकि आठ जुलाई को बरई बंधवा गांव में उसकी शादी तय थी। घर में शादी को लेकर उत्साह का माहौल था और परिजन तैयारियों में जुटे थे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि खुशियां अचानक मातम में बदल जाएंगी।

सुबह-सुबह हुआ ऐसा हादसा कि थम गईं सांसें! एक झटके में चली गई बेजुबान की जान, आखिर क्या है पूरा मामला?

सुबह पेड़ पर मिला शव

परिजनों के मुताबिक रविवार रात बुधराम बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। काफी देर तक उसके वापस न लौटने पर परिवार को चिंता हुई, लेकिन किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी।सोमवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने धनपरा और एकौरा गांव के बीच स्थित एक आम के पेड़ पर युवक का शव लटकता देखा। खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पहचान होने पर पता चला कि शव बुधराम का है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान! SIT जांच पर उठाए सवाल, योगी सरकार को घेरा

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मां गीता देवी, बहन सुषमा और विमला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शादी की तैयारियों में जुटा परिवार अचानक गहरे सदमे में डूब गया।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Kaushambi

Published :  15 June 2026, 5:26 PM IST