हिंदी
Kanpur : उत्तर प्रदेश के कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में 5 जनवरी को नाबालिग लड़की से जुड़े एक गंभीर मामले ने पूरे इलाके को हिला दिया था। इस मामले में आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या और यूट्यूबर शिवबरन सिंह का नाम सामने आया था।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूट्यूबर शिवबरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
आरोपी पिछले लगभग 6 महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। इस दौरान उसकी तलाश में कई टीमें लगातार दबिश देती रहीं, लेकिन वह लगातार अपनी लोकेशन बदलकर बचता रहा।
प्रयागराज-प्रतापगढ़-कौशांबी में आंधी-बारिश का कहर: मां-बेटे समेत 6 की मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे
पुलिस को हाल ही में मिली खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई और आखिरकार फरार चल रहे दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया गया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक मौत, टॉयलेट के लिए उतरी मां-बेटी को कार ने कुचला;
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की पूरी कड़ियां जोड़ने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Kanpur
Published : 29 May 2026, 3:35 PM IST
Topics : ArrestNews BreakingCrime CrimeUpdate kanpurnews uppolice