Kanpur News: 6 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के 3 गुर्गे गिरफ्तार, मुंबई कनेक्शन आया सामने

कानपुर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर के सरगना ख्यामुद्दीन गिरोह के तीन तस्कर को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों उरई-जालौन में पकड़ी गई ड्रग्स फैक्ट्री के सिंडिकेट से जुड़े थे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 November 2026, 8:08 PM IST

 Kanpur: उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर के सरगना ख्यामुद्दीन गिरोह के तीन तस्कर को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों उरई-जालौन में पकड़ी गई ड्रग्स फैक्ट्री के सिंडिकेट से जुड़े थे। पकड़े गए तस्करों के पास से 600 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 6 करोड़ रुपये है।

पुलिस के मुताबिक 24 नवंबर की आधी रात फजलगंज फायर स्टेशन के सामने गोविंद नगर जाने वाले मार्ग पर संदिग्धों की घेराबंदी की गई। तलाशी के दौरान तीनों तस्करों के पास से 200-200 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई। पकड़े गए आरोपितों की पहचान हाजिद अली उर्फ साहिल निवासी शाहजहांपुर, रेहान कुरैशी और ऋषभ कुमार निवासी फर्रुखाबाद के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: Kanpur: राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड में पुलिस का एक्शन, बिल्डर गिरफ्तार, चार की तलाश जारी

उरई-जालौन की फैक्ट्री से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क

पूछताछ में सामने आया कि बरामद नशीले पदार्थ का संबंध जालौन के उरई में संचालित उस फैक्ट्री से है, जहां बीते दिनों गुलाब जल की आड़ में MD ड्रग्स बनाने का कारोबार पकड़ा गया था। पुलिस को जानकारी मिली है कि मुंबई के ख्यामुद्दीन इस पूरे नेटवर्क को वहां से ऑपरेट करता है। पुलिस की टीम मुंबई गयी है।

मुंबई से संचालित हो रहा था गिरोह

जांच के दौरान ख्यामुद्दीन उर्फ खय्याम सैयद का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक वह कथित तौर पर मुंबई से इस नेटवर्क का संचालन करता है। आरोपियों के उसके संपर्क में पिछले चार वर्षों से रहने की जानकारी मिली है। इस गिरोह के तार मुंबई, लखनऊ, आगरा, उन्नाव, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद तक जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस की टीम मुंबई भेजी गई है, जो वहां मौजूद संपर्कों व अन्य बिंदुओं की जानकारी जुटा रही है।

पहले भी पहुंचाई जा चुकी थी खेप

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इससे पहले भी दो बार नशीले पदार्थ की खेप पहुंचाई जा चुकी है। उरई में पकड़ी गई फैक्ट्री के बाद सप्लाई बाधित न हो, ये सरगना खयामुद्दीन के निर्देश पर कानपुर के बाबुपुरवा के रहने वाला अरबाज कट्टा और हसीन बाबू जो इस पूरे सिंडिकेट से जुड़े है, उनकी मदद से ड्रग्स लेकर मुंबई समेत अन्य शहरों, लखनऊ, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, उन्नाव और आगरा जैसे शहरों में सप्लाई करते थे। तीसरी बार सप्लाई करने का प्रयास कर रहे थे जहां कानपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: Crime News kanpur: नदी में मिला महिला का शव… इलाके में सनसनी, पुलिस की कार्रवाई तेज

ख्यामुद्दीन के निर्देश पर हो रही थी मादक पदार्थों की तस्करी

उरई में डी आर आई और एटीएस की कार्रवाई के बाद ड्रग्स की सप्लाई बाधित न हो, जिसको लेकर ड्रग्स के सदस्यों द्वारा टेलीग्राम और सिग्नल एप के माध्यम से एक दूसरे से संपर्क किया जाता था। सरगना खयामुद्दीन के निर्देश पर इन मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी। पूर्व में मुंबई पुलिस द्वारा गैंग के सदस्य हसीन बाबू और अरबाज कट्टा के पास से मुंबई में एमडी ड्रग्स की बरामदगी की गयी थी। इन्हें जेल भेजा गया था।

फिलहाल पुलिस पकड़े गए तस्करों से लगातार पूछताछ कर रही है, कई तथ्य निकलकर सामने आए हैं जिनकी जांच की जा रही है। नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बरामद ड्रग्स कानपुर में खपाने के बजाय मुंबई ले जाने की योजना थी। अब इस नेटवर्क से जुड़े गिरोह में और कौन-कौन शामिल है जिसकी जांच की जा रही है।

Location :  Kanpur

Published :  24 November 2026, 8:08 PM IST