हिंदी
चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार(Img: Dynamite News)
Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित झींझक कस्बे में सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार झींझक चौकी पुलिस नहर पुल पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रूरा की ओर से एक व्यक्ति चोरी की होंडा शाइन मोटरसाइकिल (UP78 FM 4668) लेकर झींझक की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मंडी समिति के पास पहुंचकर सतर्कता के साथ चेकिंग करने लगी।
एक गलती और खाते से गायब हो गए करीब 6 लाख! कानपुर देहात पुलिस ने लौटाई पूरी रकम
कुछ देर बाद संदिग्ध युवक बाइक से पहुंचा। पुलिस को देखकर उसने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोलू पुत्र मुन्ना (20 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर-17 बुद्ध नगर, कस्बा झींझक बताया।
पकड़े गए युवक की पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि तमंचा लोगों को डराने और धमकाने के लिए रखता हूं।
मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ रूरा और मंगलपुर थानों में चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में झींझक चौकी प्रभारी अवनीश वर्मा, उप निरीक्षक अवधेश सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
Location : Kanpur Dehat
Published : 14 September 2026, 7:42 PM IST