आखिर कौन सी अनकही खामोशियां ले गई इकलौते बेटे की जान? कानपुर की इस दिल दहला देने वाली घटना का हर कोई हैरान

कानपुर में परिवार के सभी सदस्य जब काम से बाहर थे, उसी दौरान 30 वर्षीय कैटरिंग कारीगर ने घर में जान दे दी। दोपहर में मां के घर लौटने पर घटना का पता चला।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 September 2026, 5:04 PM IST

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के काकादेव थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में मंगलवार को एक युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रेव मोती मॉल के सामने रहने वाले 30 वर्षीय अभिषेक गौतम ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे।

घर लौटते ही मां के सामने आया खौफनाक मंजर

दोपहर में अभिषेक की मां उर्मिला जब घर पहुंचीं तो उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका देखा। बेटे की हालत देखकर उनकी चीख निकल गई। इसके बाद आसपास के लोगों और परिजनों को घटना की जानकारी हुई। अभिषेक परिवार का इकलौता बेटा था।

पोर्टल का यह कैसा ‘जादू’? कानपुर में फर्जी कागजों पर मिल रहा हैवी ड्राइविंग लाइसेंस, राज खुला तो उड़ गए अधिकारियों के होश

कैटरिंग का काम करता था अभिषेक

परिजनों के अनुसार, अभिषेक कैटरिंग का काम करता था। परिवार में पिता रामबाबू, मां उर्मिला और बहनें गुड़िया व दीपाली हैं। मंगलवार को परिवार के सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। इसी दौरान अभिषेक ने यह कदम उठाया।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने पर काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कानपुर देहात में पुलिस टीम पर हमला, नोटिस देने गई कल्यानपुर पुलिस के साथ धक्कामुक्की और मारपीट

मौत की वजह तलाश रही पुलिस

अभिषेक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। परिजन भी घटना के पीछे की वजह के बारे में जानकारी नहीं दे सके हैं। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kanpur

Published :  22 September 2026, 5:04 PM IST