कन्नौज के होटल में चल रहा था देह व्यापार, छापेमारी में पुलिस भी रह गई हैरान; युवक-युवतियां गिरफ्तार

एक होटल में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही पुलिस ने छापा मार दिया। अंदर जो मिला, उसने कई सवाल खड़े कर दिए। कार्रवाई के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि पूछताछ में एक युवती की तबीयत भी बिगड़ गई।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 29 June 2026, 7:46 PM IST

Kannauj: कन्नौज जिले में सोमवार को पुलिस ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास संचालित एक होटल पर छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया। देह व्यापार की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल से दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के दौरान होटल संचालक को भी पुलिस ने पकड़ लिया और सभी को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया।

पूछताछ के बीच युवती की बिगड़ी तबीयत

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान हिरासत में ली गई एक युवती की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद हालत सामान्य होने पर युवती को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

स्कूल में लटका मिला ताला, बच्चे बाहर खड़े रह गए! देवरिया के सरकारी स्कूल की हालत देख लोग भड़के, उठे बड़े सवाल

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

जांच में सामने आया कि करीब एक साल पहले भी इसी होटल पर पुलिस ने छापा मारा था। उस समय होटल किसी दूसरे नाम से संचालित हो रहा था। तब भी एक युवक और एक युवती को हिरासत में लिया गया था। कार्रवाई के बाद होटल का नाम बदल दिया गया, लेकिन संचालन फिर शुरू हो गया।

35-40 साल के कुंवारों सावधान! पहले शादी का सपना दिखाता है ये गिरोह, फिर नकली पुलिस बनकर पहुंच जाते हैं ‘रिश्तेदार’

होटल संचालक पर केस दर्ज

थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि पकड़े गए युवक और युवतियां स्थानीय निवासी हैं। युवतियों को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि होटल संचालक और दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Location :  Kannauj

Published :  29 June 2026, 7:46 PM IST