Kannauj Breaking: बंद कमरे से मिले पति-पत्नी के शव, जांच में जुटी पुलिस

कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक पति-पत्नी की मौत होने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव उनके ही कमरे में मृत अवस्था में मिले।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 November 2026, 2:04 PM IST

Kannauj: उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक पति-पत्नी की मौत होने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव उनके ही कमरे में मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हत्या है, आत्महत्या या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Location :  Kannauj

Published :  5 November 2026, 2:04 PM IST