
मारपीट और जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार (Img: Dynamite News)
Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मोठ थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि विवाद के दौरान घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की गई। इसके बाद थाने में शिकायत करने जा रहे युवक और उसकी मां को रास्ते में रोककर दोबारा हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
मामला झांसी जिले के मोठ थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव का है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता थान सिंह ने आरोप लगाया था कि पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। शिकायत में जान से मारने की नीयत से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है। बताया गया कि घटना के दौरान वीडियो बनाए जाने पर आरोपी वहां से भाग निकले।
झांसी-इलाहाबाद स्नातक चुनाव: 25 हजार से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट, पोलिंग पार्टियों ने संभाली कमान
शिकायत के अनुसार, घटना के बाद थान सिंह का बेटा मोहित और उसकी मां रामजानकी शिकायत दर्ज कराने के लिए मोठ थाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें रोक लिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमले में लाठी, कुल्हाड़ी और कट्टे का इस्तेमाल किया गया। इस घटना में मोहित और रामजानकी को गंभीर चोटें आईं। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। हालांकि, घटना से जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर होगी।
मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार, वांछित आरोपी सुरेंद्र सिंह पुत्र गोविंददास, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी इमिलिया को 22 अक्टूबर 2026 को जौरा रोड पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया।
जनता के पैसों की बर्बादी या अफसरों की मिलीभगत? झांसी में 60 करोड़ के विकास कार्यों पर उठे गंभीर सवाल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में मोठ थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेशचंद्र और कांस्टेबल कमलेश कुमार शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
Location : Jhansi
Published : 22 October 2026, 8:19 PM IST