असलम चौक पर रात के अंधेरे में पल्सर बाइक का वो चक्कर, पुलिस को देख भागने लगा युवक; पुड़िया खुलते ही उड़े होश!

पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में पुलिस ने असलम चौक के पास छापेमारी कर पल्सर बाइक सवार युवक एहतेशाम वकार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1.46 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल और बाइक बरामद हुई है। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नेटवर्क खंगाल रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 18 June 2026, 3:36 PM IST
1 / 5 झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र से नशे के काले कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी सामने आई है। 16 जून 2026 की देर रात करीब 10:55 बजे जिला पुलिस के वरीय अधिकारियों को एक गुप्त और सटीक सूचना मिली। इनपुट था कि असलम चौक के आस-पास एक युवक अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ 'ब्राउन शुगर' की बड़ी खेप की खरीद-बिक्री करने के लिए किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई और चक्रधरपुर थाने में तुरंत सनहा दर्ज कर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
2 / 5
3 / 5
4 / 5
5 / 5

Location :  Chakradharpur

Published :  18 June 2026, 1:04 PM IST