
गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड में इनसाइड स्टोरी
Ghaziabad News: ईद का वो दिन कभी भी "सूर्या चौहान" का परिवार नहीं भूल सकता, जब चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस वक्त खोड़ा कॉलोनी में एक हिन्दू घर से सिर्फ एक ही आवाज आ रही है कि उन्हें सूर्या की मौत का बदला एनकाउंटर से चाहिए। वहीं, मां ने सूर्या के अंतिम यादों को डाइनामाइट न्यूज़ के साथ साझा किया।
डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए सूर्या की मां ने बताया, "मेरे बेटे पर करीब 6 लड़कों ने हमला किया। किसी ने हाथ पकड़े तो किसी ने पैर। ताबड़तोड़ हमला कर उन हैवानों ने मेरे बेटे को मार दिया। हमले के दौरान सूर्या के दोस्त बचाने के लिए दौड़े तो आरोपियों ने उनको भी जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद सूर्या के दोस्त और भाई ने उसको अस्पताल में एडमिट करवाया। जब मेरा बेटा तड़प रहा था, उनके अंतिम शब्द रहे- I Love You Bhai."
29 मई को ईद के दिन कुर्बानी दिखाने के नाम पर सूर्या को आरोपी घर से बुलाकर ले गए थे और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। इस हत्याकांड के बाद खोड़ा कॉलोनी छावनी में तब्दील है। हर तरफ सिर्फ एक ही आवाज आ रही है कि सूर्या को इंसाफ चाहिए। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में देर किया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि असद की तरह बाकी आरोपियों का भी एनकाउंटर हो।
Location : Ghaziabad
Published : 31 May 2026, 7:34 PM IST