हैंडसम दूल्हा पाने के चक्कर में दिल्ली की युवती ने लूटा दी अपनी इज्जत, अब पुलिस से बोली- मुझे इंसाफ दो

दिल्ली में मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए खुद को नौसेना अधिकारी बताकर युवती से दोस्ती, शादी का वादा और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता की शिकायत पर पहाड़गंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 23 December 2025, 5:07 AM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली में रहने वाली एक युवती के साथ खुद को भारतीय नौसेना का अधिकारी बताकर धोखाधड़ी और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए पीड़िता से संपर्क किया और फर्जी पहचान के सहारे उससे दोस्ती बढ़ाई। धीरे-धीरे बातचीत फोन कॉल और मैसेज तक पहुंच गई, जिसके बाद आरोपी ने शादी का वादा किया।

झूठी पहचान और विश्वास जीतने की साजिश

पीड़िता के अनुसार, फरवरी 2025 में आरोपी ने खुद को नौसेना में अधिकारी बताया और अपना नाम भी गलत बताया। आरोपी ने खुद को सभ्य और जिम्मेदार बताते हुए पीड़िता का भरोसा जीत लिया। कुछ समय बाद वह पीड़िता के परिवार से मिलने उनके घर भी पहुंचा, जिससे परिवार को भी उस पर भरोसा हो गया।

हापुड़ पुलिस के दावे फेल: हाईवे पर 85 लाख की लूट का अभी तक नहीं हुआ खुलासा, एडीजी-डीआईजी की टीमें भी नाकाम

शादी का वादा और शारीरिक शोषण

आरोपी ने शादी की बात कहकर पीड़िता के साथ नजदीकियां बढ़ाईं। वह अक्सर किसी न किसी बहाने पीड़िता के घर पर रुकने लगा। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता से पैसे भी लिए। सितंबर-अक्तूबर के दौरान आरोपी पीड़िता को पहाड़गंज के एक होटल में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली।

वीडियो वायरल करने की धमकी

जब पीड़िता ने आरोपी के व्यवहार पर सवाल उठाने शुरू किए, तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि यदि उसने विरोध किया तो वह उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस धमकी से पीड़िता मानसिक रूप से टूट गई और लंबे समय तक डर के साए में रही।

दुबई से आई कॉल ने खोली पोल

नवंबर में पीड़िता को दुबई से एक महिला का फोन आया। उस महिला ने बताया कि आरोपी का असली नाम मो. जसीम है और उसने उससे भी शादी का वादा किया था। यह सुनकर पीड़िता को गहरा सदमा लगा। बाद में जांच करने पर सामने आया कि आरोपी के इसी तरह कई महिलाओं से संबंध रहे हैं और वह सभी को झूठे वादों में फंसाता था।

सर्दी और बढ़ते प्रदूषण ने बढ़ाई आंखों-सांस की परेशानी, दिल्ली में आई ड्रॉप और मास्क की बिक्री तेज

पुलिस में शिकायत और मामला दर्ज

आखिरकार परेशान होकर पीड़िता ने 21 दिसंबर को मध्य जिला के पहाड़गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में दुष्कर्म, धोखाधड़ी, पैसे हड़पने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए गए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश में पुलिस टीम

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिल वल्सन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान फैजाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी मो. जसीम के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश भेजी गई है और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 23 December 2025, 5:07 AM IST

Advertisement
Advertisement