चन्दौली में लतीफशाह बांध जमीन पर पड़ा मिला मासूम, इलाके में फैली सनसनी

चन्दौली जनपद से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां चकिया कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह बांध के पास गुरुवार को एक नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस  नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 March 2026, 5:13 PM IST

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चन्दौली जनपद से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां चकिया कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह बांध के पास गुरुवार को एक नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस  नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया ।

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के अनुसार, लतीफशाह स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले के पास जमीन पर एक नवजात पड़ा मिला, जिस पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिना देर किए नवजात को अपने कब्जे में लेकर चकिया संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिशु को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Chandauli News: दो साल पहले जहां भाई-बहन ने दी थी जान, वहीं बड़े भाई ने भी चुना मौत का रास्ता, आखिर क्यों

नवजात की उम्र करीब एक सप्ताह

चिकित्सकों के अनुसार, नवजात की उम्र करीब एक सप्ताह है और फिलहाल उसकी हालत सामान्य बनी हुई है। समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने से उसकी जान सुरक्षित बच गई। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

US-Iran Conflict : ईरान ने क्यों बिछाई खार्ग द्वीप पर बारूदी सुरंगें? क्या पूरी दुनिया में ठप हो जाएगी तेल की सप्लाई

मामले की जांच जारी

वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी चाइल्डलाइन और संबंधित विभागों को दे दी है, ताकि बच्चे की देखभाल और आगे की आवश्यक प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके। पुलिस आसपास के इलाके में पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को वहां कौन छोड़ गया। मामले की जांच जारी है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने PC में किया बीजेपी पर वार, युद्ध और एलपीजी समेत कई मुद्दों पर दिया बयान; जानिये क्या बोले?

गौरतलब है कि  आज के समय में इस प्रकार की हैरान करने वाली खबर सामने आती है, जो कई सवाल खड़ करते हैं। एक छोटा सा मासूम जिसे इस हाल में कोई कैसे कहीं छोड़ सकता है?  आखिर उस मासूम का कासूर क्या जिसे जन्म लेते ही ये सजा मिलती?  ये बेहद चिंता का विषय है।

Location : 
  • chandauli

Published : 
  • 26 March 2026, 5:13 PM IST