
सड़क पर फिर हुआ हादसा
Fatehpur: फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास पर एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक प्राइवेट बस ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी साइकिल पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में आक्रोश फैल गया है।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ बाईपास पर एक प्राइवेट बस तेज रफ्तार में आ रही थी, इसी दौरान उसने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल दूर जा गिरी और व्यक्ति सड़क पर घायल होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
फतेहपुर बिजली विभाग का अनोखा कारनामा, घर पर लटका था ताला, पीछे से चुपचाप टांग गए स्मार्ट मीटर
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लखनऊ बाईपास पर प्राइवेट बसों का अवैध संचालन लंबे समय से चल रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद इस पर रोक नहीं लग पाई है। इसी वजह से इस इलाके में आए दिन छोटे-बड़े सड़क हादसे होते रहते हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कुछ लोगों की जान तक जा चुकी है। बावजूद इसके न तो बसों के संचालन पर नियंत्रण लगाया गया और न ही यातायात व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
रात 2 बजे आया मौत का तूफान! फतेहपुर में 100 KM की रफ्तार से चली हवाओं ने मचाई तबाही
सबसे बड़ा सवाल यह है कि चौराहे पर दिनभर यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस की मौजूदगी के बावजूद अवैध बस संचालन जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस केवल चालान और छोटे मामलों में ही सक्रिय नजर आती है, जबकि बड़े नियम उल्लंघन पर कार्रवाई नहीं होती।
Location : Fatehpur
Published : 10 June 2026, 9:52 AM IST