सिर्फ एक झगड़ा… और खत्म हो गई जिंदगी! जानें सोनभद्र में आखिर क्या हुआ था उस रात?

सोनभद्र के बीजपुर में पति ने आपसी विवाद में पत्नी की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद महुआवारी सिरसोती गांव में सन्नाटा छा गया है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 25 March 2026, 2:30 PM IST

Sonbhadra: सोनभद्र के बीजपुर इलाके में मंगलवार की आधी रात एक ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया, जिसने रिश्तों की हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए। जिस घर में हंसी-खुशी होनी चाहिए थी, वहां अचानक चीख-पुकार गूंजने लगी। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और पति ने अपनी ही पत्नी पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कुछ ही मिनटों में सब कुछ खत्म हो गया- एक जिंदगी, एक रिश्ता और एक परिवार की खुशियां। खून से सना फर्श और सन्नाटा इस वारदात की गवाही दे रहा था।

जानें क्या है पूरी घटना?

यह दिल दहला देने वाली घटना सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के महुआवारी सिरसोती गांव की है। यहां रहने वाला कन्हैया जाटव अपनी पत्नी कुसुम जाटव के साथ ससुराल में रह रहा था। कन्हैया मूल रूप से म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुसुमहा गांव का निवासी है और बीजपुर में रहकर काम करता था। मंगलवार की रात करीब 12 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ।

शुरुआत में यह झगड़ा सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे बहस इतनी बढ़ गई कि कन्हैया का गुस्सा काबू से बाहर हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी छोटे-मोटे विवाद होते रहते थे, लेकिन इस बार मामला बेहद गंभीर हो गया।

पति का गुस्सा, पत्नी की मौत: मोबाइल विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पढ़ें सोनभद्र की सनसनीखेज खबर

लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला

आरोप है कि गुस्से में आकर कन्हैया ने घर में रखी लोहे की रॉड उठा ली और पत्नी कुसुम पर हमला कर दिया। उसने सिर और पेट पर कई जोरदार वार किए। वार इतने खतरनाक थे कि कुसुम बुरी तरह घायल होकर वहीं गिर पड़ी।

अस्पताल में टूटी जिंदगी की उम्मीद

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत एनटीपीसी धन्वंतरी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान ही कुसुम ने दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कन्हैया जाटव को हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में हर्ष ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Sonbhadra Road Accident: सोनभद्र की आधी रात बनी काल! पलभर में उजड़ गए तीन घर; आखिर ऐसा क्या हुआ?

गांव में पसरा सन्नाटा

इस घटना के बाद महुआवारी सिरसोती गांव में सन्नाटा छा गया है। लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं और किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक छोटा सा विवाद इतनी बड़ी त्रासदी में बदल सकता है।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 25 March 2026, 2:30 PM IST