Delhi Double Murder: पत्नी और बच्चे की गला दबाकर हत्या, खुद भी किया आत्महत्या का प्रयास

पलवल के रजपुरा गांव में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो माह के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 20 August 2026, 10:28 AM IST
google-preferred

New Delhi: पलवल के रजपुरा गांव में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो माह के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक दो मंजिला मकान की छत से कूद गया, जिससे उसके पैर में चोट आई है।

पत्नी और मासूम की हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान सोहिल के रूप में हुई है। आरोप है कि सोहिल ने अपनी पत्नी शगोफ्ता और दो माह के बेटे जोहान की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि शगोफ्ता नूंह जिले के सलम्बा गांव की रहने वाली थी। पति-पत्नी और उनके बच्चे के साथ हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

हत्या के बाद छत से कूदा युवक

पुलिस के मुताबिक, वारदात देर रात करीब एक बजे हुई। पत्नी और बच्चे की हत्या करने के बाद सोहिल ने दो मंजिला मकान की छत से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसके पैर में चोट आई। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

नशे का आदी बताया जा रहा आरोपी

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि सोहिल नशे का आदी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर किस वजह से उसने अपनी पत्नी और मासूम बच्चे की हत्या की। घटना के पीछे घरेलू विवाद, नशे की स्थिति या कोई अन्य कारण था, इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस उसके स्वस्थ होने के बाद पूछताछ कर सकती है।

Location :  New Delhi

Published :  20 August 2026, 10:28 AM IST

Advertisement