हिंदी
कोटा से पकड़े गए हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर (Img: AI Generated Image)
New Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिमांशु भाऊ गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के कोटा से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गैंग के दो कथित मुख्य शूटर भी शामिल हैं, जिनकी दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हत्या और गोलीबारी के कई मामलों में तलाश थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों पर अलग-अलग राज्यों में इनाम भी घोषित था।
स्पेशल सेल की काउंटर-इंटेलिजेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए रमन उर्फ फौजी और करन को पकड़ा। रमन जींद और करन दादरी का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों हिमांशु भाऊ गिरोह से जुड़े हुए थे और कई आपराधिक मामलों में वांछित थे।
ये भी पढ़ें- “आप अभी बर्खास्तगी चाहते हैं या बाद में?” सुप्रीम कोर्ट के इस तीखे सवाल से हिल गए डीआईजी भुल्लर! जानिये पूरा मामला
जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजर से बचने की कोशिश कर रहे थे और कोटा में छिपकर रह रहे थे।
पुलिस ने शेखर तिवारी और विनोद तिवारी नाम के दो भाइयों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने कथित शूटरों को पनाह देने के साथ-साथ उनके वित्तीय लेनदेन में भी मदद की। पुलिस अब चारों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरोह के साथ उनका संपर्क कब से था और किन वारदातों में उनकी भूमिका रही।
ये भी पढ़ें- सवारी बैठाई तो डंडे मारते हैं! बदायूं में ट्रैफिक इंस्पेक्टर के खिलाफ भड़के टेंपो चालक, शिकायत लेकर पहुंचे DM ऑफिस
पुलिस के अनुसार, हिमांशु भाऊ विदेश में बैठकर गिरोह को ऑपरेट कर रहा है। जांच में अमेरिका और पुर्तगाल जैसे देशों का भी जिक्र सामने आया है। आरोप है कि गिरोह के इशारे पर भारत में रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने के लिए हिंसक वारदातों को अंजाम दिया जाता था। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क, फंडिंग और अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Location : New Delhi
Published : 15 September 2026, 3:14 PM IST