11 हजार वोल्ट की लाइन पर चढ़ा युवक! नीचे खड़ी रही भीड़, ऊपर चलता रहा घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा

महराजगंज के एक गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशे में धुत एक व्यक्ति 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर किसी की नजर पोल पर बैठे युवक पर टिक गई।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 24 June 2026, 6:36 PM IST

Maharajganj: भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में बुधवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के बिजली पोल पर चढ़ गया। उसे तारों के बेहद करीब देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए और कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

तुरंत हरकत में आई पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची। पोल पर बैठे व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने बिजली विभाग से संपर्क किया और एहतियातन विद्युत उपकेंद्र भिटौली से बिजली आपूर्ति बंद कराई। इससे संभावित बड़े हादसे को टालने में मदद मिली। संयोग से उस समय क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले से भी बाधित थी।

फतेहपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, दो दिन पहले बहन की हुई थी शादी, अब भाई की हत्या से पसरा मातम

घंटों चला समझाने का प्रयास

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नशे में होने के कारण व्यक्ति काफी देर तक पोल पर बैठा रहा और नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने धैर्य के साथ उसे समझाया। काफी मशक्कत के बाद वह नीचे उतरने को राजी हुआ।

नेपाल सीमा पर कद्दू बीज तस्करी का बड़ा नेटवर्क! रेंगहिया-शीतलापुर बना हब, कस्टम की भूमिका पर भी उठे सवाल

सुरक्षित नीचे उतरने पर मिली राहत

जैसे ही व्यक्ति सुरक्षित नीचे उतरा, मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। भिटौली थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पोल पर चढ़ा व्यक्ति दीन दयाल था, जो शराब के नशे में था। उसे सुरक्षित नीचे उतारकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Location :  Maharajganj

Published :  24 June 2026, 6:36 PM IST