Hathras News: जमीनी विवाद में मामुली कहासुनी के बाद चली गोली, 3 आरोपी गिरफ्तार

हाथरस कोतवाली सिकंदरा राऊ क्षेत्र के गांव जिमिसपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गाली-गलौज के बाद मारपीट और फायरिंग की घटना हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान डंडे और कुल्हाड़ी से भी हमला किया गया।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 26 November 2026, 8:07 PM IST

Hathras: उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस कोतवाली सिकंदरा राऊ क्षेत्र के गांव जिमिसपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गाली-गलौज के बाद मारपीट और फायरिंग की घटना हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान डंडे और कुल्हाड़ी से भी हमला किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।

पुलिस टीमों का गठन किया गया

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस ने घटना में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: Hathras Accident: हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, 4 गंभीर

गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश पुत्र नेत्रपाल, विवेक पुत्र कमलेश और अभिषेक पुत्र रमेश चंद्र निवासीगण गांव जिमिसपुर, थाना सिकंद्राराऊ शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फावड़ा, कुल्हाड़ी, डंडा और पत्थरों के टुकड़े बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें: Hathras News: मानवेन्द्र सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी 14 दिन बाद गिरफ्तार, तमंचा बरामद

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में थाना सिकंद्राराऊ पर मुकदमा अपराध संख्या 842/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और सात सीएल एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह और थाना सिकंद्राराऊ की पुलिस टीम शामिल रही।

Location :  Hathras

Published :  26 November 2026, 8:07 PM IST