15 राउंड फायरिंग और सबकुछ खत्म… फतेहाबाद में पूर्व सरपंच की हत्या से हड़कंप, आखिर क्या थी वजह?

हरियाणा के फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है और पुरानी रंजिश समेत सभी एंगल खंगाल रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 July 2026, 8:59 PM IST

Fatehabad: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के खारा खेड़ी गांव में शनिवार को पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उन पर कथित तौर पर करीब 15 राउंड फायरिंग की। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पंचायत के ढाबे पर किया ताबड़तोड़ हमला

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र खिलेरी गांव स्थित पंचायत के एक ढाबे पर मौजूद थे, जिसे लीज पर दिया गया है। इसी दौरान हथियारबंद हमलावर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

छह गोलियों की गूंज ने तोड़ा रिश्तों का आखिरी धागा, बहन की हत्या करने वाले निक्कू को फांसी; जानें संपत्ति विवाद की खौफनाक कहानी

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हमले में गंभीर रूप से घायल राजेंद्र खिलेरी को तत्काल अग्रवाल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुरानी रंजिश का एंगल भी जांच के दायरे में

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है।

25 शादियां, करोड़ों की ठगी और नेताओं से रिश्ते! आखिर कौन है ‘शादी वाला ठग’ अनुज, जिसकी असलियत ने सबको चौंका दिया?

राजनीतिक हलकों में शोक

बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई तथा फतेहाबाद के पूर्व विधायक दुड़ाराम के करीबी थे। उनकी हत्या की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

Location :  Fatehabad

Published :  4 July 2026, 8:59 PM IST