हिंदी
हत्या से संडीला इलाके में दहशत (Img: Pinterest)
Hardoi (Sandila): हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र के आटामऊ गांव में पानी की टंकी के पास दो युवकों के शव मिले। दोनों की सिर में गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुट गए।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। लगातार हो रही हत्याओं से संडीला क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Location : Hardoi (Sandila)
Published : 30 July 2026, 6:11 PM IST