चाय-पानी की बात से शुरू हुआ विवाद और अचानक बरस पड़ीं लोहे की रॉड! जानिए हापुड़ के इस खूनी संघर्ष का खौफनाक सच

हापुड़ के श्यामपुर जट्ट गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने से आठ लोग घायल हो गए।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 12 September 2026, 4:52 PM IST

Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के श्यामपुर जट्ट गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला

विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। आरोप है कि बलकटी और लोहे की रॉड से भी एक-दूसरे पर हमला किया गया। अचानक हुए इस संघर्ष से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

खाकी पर दाग? हापुड़ में दरोगा के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा, शराब पीकर…

दो महिलाओं समेत 8 लोग घायल

मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

गांव में पुलिस बल तैनात

घटना के बाद किसी तरह की दोबारा झड़प न हो, इसके लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस दोनों पक्षों से घटना की जानकारी जुटा रही है और विवाद के कारणों की जांच की जा रही है।

हापुड़ में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग: कई किलोमीटर दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार, 3 फैक्ट्रियां चपेट में

मामूली कहासुनी ने लिया गंभीर रूप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत पैसों के लेनदेन को लेकर हुई मामूली कहासुनी से हुई थी। कुछ ही देर में बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच हथियारों से हमला होने लगा। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Location :  Hapur

Published :  12 September 2026, 4:52 PM IST