काल बनकर सामने आया डिवाइडर, हमीरपुर में तेज रफ्तार कार बनी कबाड़, जानिए अब कैसी है हालत

हमीरपुर में नेशनल हाईवे-34 पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। एयरबैग खुलने से कैंसर मरीज समेत तीन लोगों की जान बच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 July 2026, 12:42 PM IST

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात नेशनल हाईवे-34 पर बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। लखनऊ से कैंसर का इलाज कराकर लौट रहे परिवार की कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे के दौरान कार में लगे एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे कैंसर मरीज समेत तीनों सवारों की जान बच गई। सभी को मामूली चोटें आई हैं।

लखनऊ से इलाज कर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार, राठ कोतवाली क्षेत्र निवासी किसान हरिशरण, उनकी भाभी रामकुमारी और चालक रामशरण लखनऊ के कैंसर अस्पताल से इलाज कराकर कार से अपने घर राठ लौट रहे थे। मंगलवार रात करीब 12:15 बजे उनकी कार सदर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीबाई तिराहे के पास पहुंची, तभी हादसा हो गया।

Hamirpur: सरकारी रोक के बावजूद धड़ल्ले से जारी थी लोडिंग, खौफनाक हादसे ने खोली खदान माफियाओं की पोल

100 की रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई। टक्कर के तुरंत बाद कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे उसमें सवार लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं।

पुलिस ने किया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

Hamirpur News: पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, नमामि गंगे योजना के स्थायी समाधान के लिए उठाई आवाज

हाइड्रा से हटवाई गई क्षतिग्रस्त कार

हादसे के बाद नेशनल हाईवे-34 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Location :  Hamirpur

Published :  8 July 2026, 12:42 PM IST