Hamirpur News: किसान-ठेकेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, इलाके में सनसनी और पुलिस जांच तेज

हमीरपुर के गोहांड कस्बे में 65 वर्षीय किसान एवं ठेकेदार देशराज की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद में पड़ोसी की पैरवी करना उनकी जान पर भारी पड़ गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 June 2026, 2:47 PM IST

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के जिले के जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड कस्बे में बुधवार रात एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। 65 वर्षीय किसान एवं सिंचाई विभाग के ठेकेदार देशराज की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब वह अपने पड़ोसी के साथ घर लौट रहे थे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पड़ोसी के विवाद में कर रहे थे मदद

जानकारी के अनुसार गोहांड कस्बे के कमलानगर निवासी देशराज खेती-किसानी के साथ-साथ सिंचाई विभाग में ठेकेदारी का कार्य भी करते थे। बताया जा रहा है कि वह अपने पड़ोसी नरेंद्र के जमीनी विवाद के मामले में उसकी मदद और पैरवी कर रहे थे। नरेंद्र का अपने ही परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिससे विपक्षी पक्ष देशराज से रंजिश रखने लगा था।

Hamirpur News: CM के दौरे से पहले अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ बोलने पर युवक हाउस अरेस्ट

रास्ते में घेरकर किया हमला

बुधवार रात देशराज अपने पड़ोसी नरेंद्र के साथ घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में नरेंद्र के सगे भाइयों चरण सिंह और राजेंद्र ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने कुल्हाड़ी से देशराज पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में देशराज गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। वहीं पड़ोसी नरेंद्र किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला।

पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक देशराज की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

Hamirpur News: ई-रिक्शा की छत पर युवक का खतरनाक स्टंट, फिल्मी गानों पर डांस का वीडियो वायरल

जमीनी रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Location :  Hamirpur

Published :  25 June 2026, 2:47 PM IST