Hamirpur News: दुल्हन देखने निकला था देवर, हाईवे पर भाभी ने रोक दिया रास्ता; बोली- मेरे रहते नहीं कर सकते शादी

हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर में दुल्हन देखने जा रहे युवक को उसकी भाभी ने हाईवे किनारे रोककर हंगामा कर दिया। महिला ने देवर पर शादी नहीं करने का दबाव बनाया। विवाद बढ़ने पर पिता सभी को थाने ले गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर पहले आपसी सहमति बनाने की सलाह दी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 21 August 2026, 12:43 PM IST

Hamirpur: जिले के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक युवक अपने पिता और बड़े भाई के साथ दुल्हन देखने जा रहा था। इसी दौरान उसकी भाभी भी वहां पहुंच गईं और हाईवे किनारे उन्हें रोककर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

दुल्हन देखने जा रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के एक गांव का रहने वाला युवक अपने पिता और बड़े भाई के साथ शादी के लिए लड़की देखने जा रहा था। परिवार की ओर से शादी की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच युवक की भाभी को इसकी जानकारी हो गई।

बताया जा रहा है कि भाभी भी पीछे-पीछे भरुआ सुमेरपुर पहुंच गईं। सब्जी मंडी चौराहे के पास उन्होंने पति, ससुर और देवर को रोक लिया।

बीच हाईवे पर शुरू हुआ विवाद

मौके पर महिला और परिवार के लोगों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि महिला ने देवर को शादी करने से रोकते हुए कहा कि उसके रहते वह शादी नहीं कर सकता। इस दौरान युवक के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है।

हाईवे किनारे विवाद और हंगामा बढ़ने के कारण आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति बिगड़ती देख परिवार के लोग मामले को लेकर थाने पहुंच गए।

Ayodhya News: ‘मैंने तो चिट्ठी देखी भी नहीं…’ चंपत राय के पत्र से जुड़े सवाल पर नृपेंद्र मिश्र का दोटूक जवाब

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया

मामला थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने परिवार के लोगों से बातचीत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और आपसी सहमति से विवाद सुलझाने की सलाह दी। पुलिस का कहना था कि पहले परिवार के लोग आपस में सहमति बनाएं, इसके बाद शादी से संबंधित आगे की कार्रवाई करें।

उपनिरीक्षक कमलापति त्रिपाठी ने बताया कि भाभी और देवर के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सुलह करने की हिदायत दी गई और उन्हें घर भेज दिया गया।

शहनाई के जादूगर उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की विरासत पर दीमक का वार, पहचान खो रहे राष्ट्रीय सम्मान

शादी से पहले रिश्तों में खिंची नई लकीर

इस पूरे घटनाक्रम के बाद परिवार के भीतर रिश्तों को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर युवक शादी के लिए लड़की देखने जा रहा था, वहीं दूसरी ओर उसकी भाभी ने कथित तौर पर इसका विरोध कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने मामले में किसी बड़े विवाद की स्थिति बनने से पहले दोनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया है। अब परिवार के बीच बातचीत के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

Location :  Hamirpur

Published :  21 August 2026, 12:43 PM IST