Nainital: खूबसूरत झीलों के शहर में नशे का काला कारोबार, जानलेवा ड्रग्स तस्करों के गैंग का भंडाफोड़

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 बी-गेसिक और 25 एविल इंजेक्शन बरामद किए। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज हैं।

Haldwani: बनभूलपुरा थाना पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 नशीले इंजेक्शन और 25 एविल इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और बनभूलपुरा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फरत्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी।

Haldwani: मां ढूंढती रही लापता बेटी, पुलिस ने खंगाले CCTV कैमरे, फिर जांच में सामने आई घिनौनी वारदात

चारों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक 9 अगस्त 2026 को टीम ने गौला रोखड़, जवाहर नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चार संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से अलग-अलग कुल 25 B-GESIC (Buprenorphine Hydrochloride) इंजेक्शन और 25 एविल (Pheniramine Maleate) इंजेक्शन बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर उर्फ चांद (25), जुबैर खान (25), मोहम्मद जावेद (26) और फरमान अली (22), सभी निवासी बनभूलपुरा क्षेत्र के रूप में हुई है।

Haldwani: कोचिंग सेंटरों पर चला प्रशासन का डंडा, 7 संस्थान सील; जानिये कैसे चल रही थी मनमर्जी

पहले भी दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ बनभूलपुरा कोतवाली में एफआईआर संख्या 130/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी जुबैर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष 2024 और 2025 में तीन मुकदमे दर्ज हैं। मोहम्मद जावेद के खिलाफ वर्ष 2020 और 2026 में दो मामले दर्ज बताए गए हैं। फरमान अली के खिलाफ वर्ष 2025 में किच्छा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं समीर उर्फ चांद के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में पूर्व में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, महबूब अली और शिवम कुमार शामिल रहे।

Location :  Nainital

Published :  10 August 2026, 7:01 PM IST

Related News

Advertisement